समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिवसीय पूर्वांचल के दौरे पर निकले हैं। इसी क्रम में अखिलेश शुक्रवार सुबह वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम गए और बाबा का पूजन-अर्चन किया।
दर्शन के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत भी की। अखिलेश बोले- कॉरिडोर बनने का जब निर्णय लिया गया तो कैबिनेट समाजवादी पार्टी की थी। मकान लेने की शुरुआत भी तभी हुई थी। लेकिन ठप्पा भाजपा का लगा है। मैं आज बाबा के दरबार के कहता हूं कि ये समाजवादी पार्टी की योजना थी। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने ही मुझसे कहा ठेका देने को और मैंने दिया। अंडरग्राउंड बिजली समाजवादी ने ही दी है। अडानी मामले पर बोले- बुरे वक्त में दोस्ती की पहचान होती है। भाजपा को अपने दोस्त की पहचान करनी चाहिए और उनके साथ खड़े रहना चाहिए।अखिलेश यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी अपनी बात रखी। बोले- की इससे क्या मिलेगा ? जबतक जमीन, बिजली, पानी नहीं देंगे तो वो क्यों इन्वेस्ट करेंगे। हमारे बाबा सीएम के सामने दिल्ली वालों ने मुसीबत खड़ी कर दी है।