फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey: समर सिंह का बड़ा खुलासा, 'मुंबई और वाराणसी के दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे'

Sun, 09 Apr 2023 10:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुर अदाकारा आकांक्षा दुबे की मौत मामले के आरोपी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पुलिस की पूछताछ में समर सिंह ने मुंबई और वाराणसी के दो युवकों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ही आकांक्षा के बहुत करीब थे।
विज्ञापन
समर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  मामले के आरोपी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Samar  Singh: 25 मार्च..आकांक्षा की आखिरी कॉल..और कुछ सेंकेंड की बातचीत, मरने से पहले Akanksha से हुई थी बात

सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव और हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव व दिवाकर वत्स की टीम ने समर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में समर सिंह ने कई खुलासे किए। अपने बयान में समर सिंह ने  वाराणसी और मुंबई के दो युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों ही आकांक्षा के बहुत करीब थे। समर सिंह के इस बयान के बाद मामला और पेचीदा होता जा रहा है। 
विज्ञापन

 

हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल देख लें हम कितनी बात करते थे
पुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। हमने कई भोजपुरी गाने साथ किए थे और उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी, लेकिन उसका वास्तविक जीवन से कोई खास सरोकार नहीं था। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी आकांक्षा से होती थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती है कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी।

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह की जमानत याचिका खारिज, वाराणसी जिला जेल के क्वारंटीन बैरक में क्यों रखा गया?
विज्ञापन

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
समर सिंह लगातार पुलिस से यही कहता रहा कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से उसका कोई लेनादेना नहीं है और उसे गलत फंसाया गया है। पुलिस से उसने यह भी कहा कि सुनियोजित तरीके से उसका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उसे अदालत पर भरोसा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें