आकांक्षा दुबे और समर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर कहा कि क्या पुलिस के नेटवर्क से बड़ा तंत्र समर सिंह का है? पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है। आकांक्षा को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? होटल के मैनेजर की संदिग्ध भूमिका की जांच सही से क्यों नहीं की गई? होटल प्रबंधन की खामियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
आकांक्षा दुबे की मां से मिले लोक कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नामजद आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे, लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया? मधु दुबे ने कहा कि बेटी को न्याय मिलने तक वह चैन से नहीं बैठेंगी। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर पुलिस-प्रशासन का ध्यान अपनी बेटी के मसले की ओर आकृष्ट कराएंगी। उधर, पुलिस आयुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मार रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी की भी संलिप्तता उजागर होगी, वह भी कार्रवाई की जद में आएगा।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां को भदोही जिले के लोक कलाकारों का साथ मिला है। शनिवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास बरदहां पहुंचे लोक कलाकारों ने शोक संवेदना प्रकट की और न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया।