फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट की सूचना पर मचा हड़कंप

Fri, 26 Jul 2019 11:06 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के रेलवे स्टेशन पर अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। ट्रेन में लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


अजमेर से सोनभद्र के चोपन होते हुए ट्रेन हावड़ा जा रही थी। दुद्धि रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे अजमेर-हावड़ा एक्सप्रेस में यात्रियों से लूट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। यात्रियों ने चेन पुलिंग कर के ट्रेन रोक दिया। यात्रियों ने लूट की सूचना जीआरपी और दुद्धि रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी। 

जांच करने पर पता चला कि कुछ यात्रियों का बैग गायब हुआ है, लूट की सूचना गलत है। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। वहीं, जीआरपी चोपन ने चोरी गए बैग के मालिक की शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ट्रेनों के किन्नर के वेश में कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग घुसकर यात्रियों से जबरदस्ती अवैध वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करने पर अमादा हो जाते हैं। इसकी जानकारी ट्रेन में जीआरपी के सिपाहियों को रहती है लेकिन वह कोई करवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें