फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तकनीकी खराबी से नहीं उड़ सका विमान, 52 यात्रियों को नई दिल्ली के रास्ते भेजा जयपुर

Sun, 01 Dec 2019 08:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्पाइसजेट - फोटो : PTI
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को वाराणसी से जयपुर जाने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण विमान जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन


विमान में सवार करीब 52 यात्रियों को दिल्ली जाने वाले विमान से जयपुर भेजा गया। जयपुर जाने वाला स्पाइसजेट का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट से अपराह्न 3 बजे जयपुर के लिए उड़ान नहीं भर सका।

पायलट ने जैसे ही स्टार्ट किया उसको विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। पायलट ने तत्काल इसकी सूचना एटीसी को देते हुए विमान को ग्राउंड कर दिया।

विज्ञापन

विमान को देर रात तक ठीक किया गया, स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को जयपुर भेजने के लिए आनन-फानन में व्यवस्था की गई। यात्रियों को वाया दिल्ली होते हुए जयपुर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें