फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर रायफल : तीन स्वर्ण जीत चैंपियन बनीं सान्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में 44वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सान्वी उपाध्याय एकल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर 10 मीटर एयर रायफल में तीन स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनी। एकल, जूनियर और यूथ वर्ग में उन्हें सफलता मिली है। और इसके अलावा टीम और मिक्स टीम में बनारस के निशानेबाजों ने 16 पदकों पर कब्जा जमाया। एकल स्पर्धा में सात स्वर्ण, तीन सिल्वर और दो कांस्य पदक हैं। जबकि टीम गेम में दो स्वर्ण, मिक्स टीम में दो रजत पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के एथलीट सदस्य पंकज श्रीवास्तव के मुताबिक, 50 मीटर रायफल प्रोन में महिला वर्ग की पूजा वर्मा स्वर्ण, पुरुष वर्ग आकाश दीप सिंह ने रजत और बिप्लब गोस्वामी ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर रायफल थ्री पोजिशन व्यक्तिगत सीनियर महिला वर्ग में भी पूजा वर्मा ने स्वर्ण पदक, जूनियर और सीनियर पुरुष वर्ग में अमन सिंह ने रजत और कांस्य जीता। 50 मीटर रायफल प्रोन (एनआर) सीनियर पुरुष टीम में आकाश दीप सिंह, कुंवर तुषार सिंह और नितिश कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर 177 बोर पीप साइट एयर राइफल के महिला वर्ग टीम की वेदश्री शास्त्री, विदूषी सिंह और रागनी यादव ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर 177 बोर पीप साइट एयर राइफल व्यक्तिगत महिला वर्ग में अनुष्का केशरी ने दो स्वर्ण और एक रजत प्राप्त किया। 10 मीटर 177 बोर पीप साइट एयर राइफल (एनआर) मिक्स्ड हर्ष व वेदश्री रजत जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें