प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक अस्सी घाट पर और शाम 7 से 9 बजे तक बीएचयू गेट पर 400 पैकेट भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसमें उन जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है जो महामारी में बेरोजगार हो गए हैं। इनमें रिक्शा चालक, मजदूर, नाविक शामिल हैं।
एआईपीसी की ओर से बनाई गई डॉक्टरों की टीम में कोविड-19 के इलाज, स्त्री रोग, नेत्र रोग और जनरल फिजिशियन के विशेषज्ञ लोगों को सलाह देंगे। इसमें डॉ. अंजलि रानी, डॉ. रामनिवास मीणा, डॉ. एलपी मीणा, डॉ. ममता, डॉ. अनुराग टंडन, डॉ. कल्पना सिंह अपनी सेवाएं दे रहीं है। हेल्पलाइन से प्रतिदिन सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर
कोविड-19 के लिए- 7376553479, 9935141697, 8795035181
नेत्र रोग के लिए- 9838424999
स्त्री प्रसूति रोग- 9936044220, 9005487860
अन्य बीमारियों व सहायता के लिए- 8960216008, 7991331675