यूपी के आजमगढ़ में सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई करने की मांग को लेकर 28 अप्रैल को सरायमीर थाने में हमलाकर लूटपाट, आगजनी और तोडफ़ोड़ करने के आरोप में फरार चल रहे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष कलीम जामई को शुक्रवार की शाम सरायमीर थाना मोड़ से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोरौली गांव का निवासी गिरफ्तार कलीम जामई हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का जिलाध्यक्ष है।
पढ़ें: आजमगढ़ में धार्मिक टिप्पणी से बिगड़े हालात, चौकी में लगाई आग, छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
26 अप्रैल को सरायमीर कस्बा निवासी एक युवक सोशल साइट पर धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी कर दिया। जिससे नाराज समुदाय के लोगों ने 27 अप्रैल को सरायमीर थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अभी अपनी अगली कार्रवाई शुरू भी नहीं कर पाई थी कि 28 अप्रैल को कलीम जामई सहित अन्य समर्थकों के साथ सरायमीर बाजार की दुकानों को जबरन बंद कराते हुए थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान थाने पर पथराव करते हुए भीतर घुसकर समर्थकों ने लूटपाट किया।
इस दौरान एसडीएम निजामाबाद सहित अन्य लोग घायल हो गए। जबकि कई वाहन और थाने के उपकरण आदि क्षतिग्रस्त हो गया। मनबढ़ों ने सरायमीर कस्बे में पुलिस बूथ को फूंक दिया। आंसू गैस और बाई फायरिंग से माहौल पर काबू पाया था। तभी से कलीम जामई फरार चल रहा था।
पढ़ें: आजमगढ़ बवालः एक दिन पहले ही रची गई थी साजिश, मास्टरमाइंड ने सोशल मीडिया पर दी थी चेतावनी
शुक्रवार की शाम को एसओ सरायमीर मनोज सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर थाने मोड़ पर स्थित एक दुकान के भीतर बैठे कलीम जामई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
एसओ सरायमीर मनोज सिंह ने बताया कि कलीम अपने ऊपर दर्ज कई मुकदमों में अदालत से स्टे लिया है। जिसकी वजह से गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को तमंचे के साथ पकड़े जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।