फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित परियोजना प्रबंधक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कैम्प कार्यालय पर जिला नगरीय विकास अभिकरण के शासी निकाय की बैठक में अनुपस्थित परियोजना प्रबंधक एके श्रीवास्तव का वेतन रोकने का का आदेश दिया। भेलूपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ठेकेदार द्वारा अवैध कब्जे की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर नगर आयुक्त एवं पीओ डूडा को तत्काल मौके पर जाकर पडताल कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कब्जेदार के खिलाफ संबंधित थाने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। नगर क्षेत्र में शेल्टर होम के निर्माण के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए स्कूलों के परिसरों, अस्पतालों के आस-पास अथवा जहां भी सरकारी भूमि उपलब्ध हो सके ऐसे स्थान तीन दिन के अन्दर चिन्हित कर सूची बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। पंजीकृत स्ट्रीट वेन्डरों के आधार कार्ड फीडिंग कराने के लिए नगर आयुक्त से वार्ता कर जोनल कार्यालयों पर फीडिंग की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय योजनाओं में प्रथम किश्त के बाद जियोटैगिंग तथा दूसरी किश्त जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। कांशीराम आवासीय योजना के आवासों को नगर निगम को हस्तान्तरित कराये जाने के लिए नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से कार्यवाही सुनिश्चित कराने को पीओ डूडा को निर्देशित किया । 18 नवंबर 2015 से अब तक शासी निकाय की बैठक के लिए पत्रावली प्रस्तुत न किये जाने पर कडी़ नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें