सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार पिछले साल जहां लगभग 49 हजार लोगों ने आवेदन किया था। वहीं अबकी बार मंगलवार तक 33217 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन के लिए अभी 8 दिन का समय बचा हुआ है। गाजीपुर के युवाओं का रुझान ज्यादा देखने को मिल रहा है। सोनभद्र के युवाओं की दिलचस्पी कम दिख रही है। गाजीपुर में सबसे ज्यादा 6596, बलिया 4789, गोरखपुर 4319, आजमगढ़ 3051, वाराणसी 2919, देवरिया 2648, जौनपुर 2407, चंदौली 2193, मऊ 1836, मिर्जापुर 1476, संत रविदास नगर 816 और सोनभद्र में 167 युवाओं ने आवेदन किया है।
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ने बताया कि आवेदन करते समय युवा नियमों का ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी तक 190 से अधिक युवा ईमेल, आधार, फोन नंबर बदलवाने के लिए आ चुके हैं। इसमें कई युवा तो ऐसे भी हैं, जो पिछली बार जो नंबर डाले थे, वह बंद हो गया है अब उसे बदलवाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सुबह 9 से शाम के 6 बजे तक सुधार करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: सेबी से क्लियरेंस के बाद एनएसई में लिस्ट होगा नगर निगम बॉन्ड, अप्रैल में किया जा सकता है जारी
क्या कहते हैं अधिकारी
अग्निवीर के लिए सेना भर्ती कार्यालय पहली बार आंख और अंगुलियों का सत्यापन कराएगा। ताकि सही युवा का चयन हो सके।
-कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय