अपने बच्चे के साथ बेंच पर बैठी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया निवासी जिस गर्भवती महिला का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी और डिलीवरी साथ-साथ की गई थी, अब वह और उसका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। डेढ़ माह तक बीएचयू अस्पताल के एनआईसीयू में रहने के बाद बच्चा मां की गोद आया। महिला और उसकी मां ने डॉक्टरों का आभार जताया है।
बलिया जिले के बसारिखपुर निवासी महिला प्रतिमा गौड़ (28) को जनवरी के पहले सप्ताह में हुए एक हादसे में गंभीर चोट लग गई थी। इसमें उसकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। परिजन उसे छह जनवरी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के निर्देशन में टीम ने महिला को भर्ती किया। एक ओर महिला को चोट से उबारना तो दूसरी तरफ उसकी डिलीवरी कर बच्चे को बचाने की चुनौती थी।