फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना को लेकर दो गांवों में विवाद के बाद, शुरू हो गई मारपीट व पथरबाजी, पुलिस रही लाचार

Sat, 01 Feb 2020 11:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण - फोटो : ं
विज्ञापन

गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना अंतर्गत सरैया और कासिमपुर गांव में मूर्ति स्थापना को लेकर दो दिन पहले से चल रहा विवाद शनिवार को अचानक तूल पकड़ लिया। शनिवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों गांवों के लोग भिड़ गए। कहासुनी और नोकझोंक के बाद विवाद काफी बढ़ गया।

विज्ञापन


दोनों गांवों के सैकड़ों पुरूष व महिलाएं लाठी-डंडे से लैस हो सड़क पर उतर गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। करीब एक घंटे से गाजीपुर-रेवतीपुर मार्ग पर आवागमन बंद है। दोनों गांव के बीच हुए बवाल व पथराव अभी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन

लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण - फोटो : amar ujala
पुलिस ग्रामीणों के भीड़ से काफी दूर घेराबंदी बनाए हुए है और ग्रामीणों के आक्रोश के आगे लाचार बनी हुई है। अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर कई थानों के फोर्स, पीएसी और क्षेत्राधिकारियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें