सांसद अतुल राय द्वारा संसद सदस्य की शपथ लेने के बाद मऊ में खुशी व्यक्त करते समर्थक
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी के मऊ की घोसी संसदीय सीट से सांसद अतुल कुमार सिंह उर्फ अतुल राय ने शुक्रवार को लोकसभा सदस्य के रूप में सदस्यता ली। इसके लिए राय को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पैरोल प्रदान किया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण के बाद बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अतुल राय ने शपथ ग्रहण करते ही बसपा नेताओं और उनके समर्थकों ने मऊ नगर के बलिया तिराहा स्थित कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।