फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाई को मैसेज भेजा... बचाओ, पहुंचने पर मिली केवल बाइक; संदिग्ध हालात में अधिवक्ता लापता

Thu, 28 Mar 2024 02:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में कचहरी से निकले अधिवक्ता संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनके भाई ने बताया कि अधिवक्ता का मैसेज आया था कि बचाओ मैं गेट नंबर 4 पर हूं। वहां पहुंचने पर केवल बाइक मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी अधिवक्ता का कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लखनपुर भुल्लनपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र पटेल बुधवार दोपहर संदिग्ध हालात में लापता हो गए। फुलवरिया क्रॉसिंग के पास से उनकी बाइक बरामद हुई, लेकिन मोबाइल बंद है।

विज्ञापन


कचहरी से घर को निकले अधिवक्ता के भाई राजेंद्र ने मंडुवाडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। देर शाम एसीपी भी थाने पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। बड़े भाई राजेंद्र पटेल ने बताया कि दोपहर 1.29 बजे सुरेंद्र का मैसेज मोबाइल पर आया था कि बचाओ मैं गेट नंबर 4 पर हूं।

देर से मैसेज देखने पर वह फुलवारिया क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो उनकी बाइक खड़ी मिली। आसपास झाड़ियों में खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। परिजनों ने उनके साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इस बीच मंडुवाडीह थाने की पुलिस भी फुलवरिया पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
थाना प्रभारी भरत उपाध्याय ने बताया कि सर्विलांस और सीसी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें