फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRTOU Admission: राजर्षि टंडन विवि के 70 कोर्स में दाखिला शुरू, बनारस जोन में 250 केंद्रों पर चलेंगी कक्षाएं

Tue, 08 Jul 2025 10:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के 70 कोर्स में दाखिला शुरू हो गया है। समर्थ पोर्टल पर यूजी, पीजी और डिप्लोमा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया की शुरुआत हुई। बनारस जोन में 250 केंद्रों पर कक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
Admission 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) के 70 कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। जुलाई 2025 सत्र के यूजी, पीजी और डिप्लोमा के लिए समर्थ पोर्टल से एडमिशन होंगे। वाराणसी के काशी विद्यापीठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित सात जिलों जौनपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही के लगभग 250 अध्ययन केंद्रों में इसकी पढ़ाई होती है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय समन्यवक डॉ. एस के सिंह ने कहा कि छात्रों को समर्थ पोर्टल पर जाकर के प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी 12 क्षेत्रीय केंद्रों प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, आगरा, आजमगढ़, अयोध्या, झांसी, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में एक साथ प्रवेश होगा।

इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: दोस्तों के साथ शीतला चौकियां धाम में दर्शन करने गया था युवक, तालाब में डूबने से हुई मौत

विज्ञापन

एमबीए-एमसीए में सीधा प्रवेश

  • यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार, आधार और मोबाइल नंबर लिंक करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन के योग्य होंगे।
  • आवेदन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान कर दी गई है।
  • एमबीए और एमसीए में सीधे प्रवेश होगा। यानी कि इन्हें प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में दो आंगनबाड़ियों ने किया आवेदन

कुलपति प्रो. सत्यकाम ने दो आंगनबाड़ी महिलाओं का दाखिला कराकर प्रवेश प्रक्रिया का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में स्पॉट एडमिशन लेने वाली इन आंगनबाड़ियों को कुलपति ने स्टडी मटेरियल भी दिया। इन महिलाओं ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय की पाठ्य सामग्री आसान और सुलभ होने के चलते उन्होंने दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें