फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: सीएचएस में दाखिले की प्रकिया लटकी, ई लॉटरी के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे बच्चे

Fri, 03 Sep 2021 09:37 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू स्कूल में हर साल न केवल वाराणसी बल्कि यूपी के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद ई लॉटरी 25 अगस्त को निकाली गई। इस प्रक्रिया पर अभिभावकों व छात्रों ने सवाल खड़ा करते हुए धरना प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
सेंट्रल हिंदू स्कूल - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में जहां एक ओर सभी स्कूल खुल गए हैं, वहीं बीएचयू से जुड़े सीएचएस में अब तक दाखिले की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हो पाई है। यहां दाखिले के लिए हर साल न केवल वाराणसी बल्कि यूपी के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू से जुड़े सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस)में नर्सरी, एलकेजी, पहली, छठी एवं नौवीं कक्षा में सत्र 2021-22 में दाखिला अटक गया है। 25 अगस्त को ई लॉटरी निकाले जाने के 10 दिन बाद भी अभी बीएचयू प्रशासन की ओर से रिजल्ट जारी करने के बारे में कोई फैसला नहीं हो पाया है। बीएचयू प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 

इस बार ऑनलाइन आवेदन के बाद ई लाटरी 25 अगस्त को विश्वविद्यालय के शताब्दी कृषि सभागार में निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों ने ई लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए धरना, प्रदर्शन भी किया था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जल्द ही परिणाम जारी होने की संभावना 

 स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रो.संजय श्रीवास्तव ने कहा कि  रिजल्ट के लिए कुलपति से बातचीत की जानी है। इसके बाद जल्द ही परिणाम जारी होने की संभावना है। बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ ई लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। रिजल्ट की सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें