फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती: वाराणसी डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, प्रशासन करेगा भीड़ प्रबंधन, संदिग्धों पर होगी नजर

Fri, 21 Jan 2022 12:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संत रविदास जयंती के लिए लाखों रैदासिया समुदाय के लोग वाराणसी स्थित सीर गोवर्धन में गुरु चरणों की वंदना करने आते हैं। इस बार 16 फरवरी को संत रविदास जयंती है। कोरोना के साये में आयोजन के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम ने बुलाई बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत रविदास की जयंती पर जिला प्रशासन भीड़ प्रबंधन के साथ ही संदिग्धों पर भी नजर रखेगा। संत रविदास की कर्मभूमि वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में 16 फरवरी को रविदास जयंती पर आने वाले रैदासियों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर में रविदास जयंती पर व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित किए जाने पर जोर दिया।

अधिकारियों को दिए गए  निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन से संबंधित परिसर का फ्लोर प्लान तैयार करें। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, शौचालय, मोबाइल शौचालय, प्रकाश, पेयजल, फायर बिग्रेड, चिकित्सा काउंटर एवं एंबुलेंस की सेवा के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। बीएचयू तथा हेरिटेज अस्पतालों के मार्ग को क्लियर रखने को भी कहा।
विज्ञापन

पढ़ेंः नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध

वाराणसी के सीर क्षेत्र में चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने मंदिर में सुरक्षा के इंतजाम के साथ ही छुट्टा पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम को अभियान चलाने का निर्देश दिया। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए एलआईयू, शहर के अमीनों तथा एएसडीएम को पुलिस के साथ संयुक्त रूप से ड्यूटी पर तैनात करने के लिए एडीएम सिटी को निर्देश दिया। मंदिर प्रबंधन से वालंटियर की सूची मांगकर अधिकारियों के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन

लंगर के लिए खाद्य सामग्रियों के भंडारण से सैंपल कलेक्शन करने के लिए फूड सेफ्टी के कर्मचारियों को लगाने का भी निर्देश दिया। परिसर में एंबुलेंस के आने-जाने का मार्ग क्लियर रखने के साथ ही बड़ी गाड़ियों को नेशनल हाईवे की ओर से प्रवेश कराने का निर्देश दिया। बैठक में सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
पढ़ेंः वाराणसी में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें