Varanasi: सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी आपत्ति जताई। कहा कि बिना मुआवजा लिए हम अपनी जमीन नहीं देंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और लोगों के बीच काफी देर तक विमर्श चलता रहा।
वाराणसी के लालपुर क्षेत्र के सोयेपुर में सड़क चौड़ीकरण करने पहुंची प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुआवजा न मिलने को लेकर हाईकोर्ट से स्थगन आदेश लिया गया था। कुछ भवन स्वामियों ने अपने वकीलों के माध्यम से हाईकोर्ट के स्टे की कॉपी भी दिखाई, लेकिन प्रशासन नहीं माना।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल के साथ चौड़ीकरण की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान एडीएम सिटी, तहसीलदार सदर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन केके सिंह, एडीसीपी टी. श्रवण, एसीपी कैंट विद्युश सक्सेना, एसओ लालपुर बृजेश मिश्रा, चौकी प्रभारी शशिप्रताप सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।