फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय से पूरा कराएं काम, निर्माण से यात्रियों को न हो परेशानी, उत्तर रेलवे के जीएम का निर्देश

Thu, 29 Feb 2024 04:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान विकास कार्यों के संबंध में सुझाव और आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते जीएम और डीआरएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) शोभन चौधुरी ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की परेशानी जानी। प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक का निरीक्षण कर चार नंबर पर पुराने एफओबी के ध्वस्तीकरण कार्य को भी देखा। उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।

विज्ञापन


लखनऊ मंडल के अधिकारियों के साथ कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पहुंचे जीएम शोभन चौधुरी का लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने स्वागत किया। कैंट स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान विकास कार्यों के संबंध में सुझाव और आवश्यक निर्देश भी दिया।

महाप्रबंधक वाराणसी-जफराबाद-अयोध्या-लखनऊ रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग कर ट्रैक की संरक्षा का निरीक्षण किया। वाराणसी के अपर मंडल रेल अधिकारी लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित, परियोजना प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, एईएन आकाश दीप सहित रेल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें