काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जिले के विभिन्न ब्लॉकों और विद्यालयों में हुई। विकासखंड आराजी लाइन के गंगापुर इंटर कॉलेज मैदान में 100 मीटर दौड़ में अंडर 11 आयुवर्ग में आदित्य राय, अंडर 14 आयुवर्ग में विकास चौहान, अंडर 18 में ओमप्रकाश, और 18 से 40 वर्ष वर्ग में रिशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका गौड़ और साक्षी ने बाजी मारी। वहीं 200 मीटर स्पर्धा में इब्राहिम, अनुष्का, चंद्र प्रताप, संजीवनी, अंकित यादव और संदीप विजेता रहे। लंबी कूद में फैजान, साक्षी, चंद्र प्रताप, अदिति मौर्य, और ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी मुकाबले में बसंत पट्टी कंपोजिट विद्यालय की छात्राओं ने बिलौड़ी टीम को हराया, जबकि बालक वर्ग में गंगापुर इंटर कॉलेज की टीम ने कनेरी को शिकस्त दी। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेह लता, प्रधानाचार्य डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, डॉ. अरुण सिंह और पी.के. सिंह ने किया। वहीं न्याय पंचायत बरेमा के कंपोजिट विद्यालय में दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 18 और 18–40 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी और रस्साकशी में भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में आराधना राजभर, सत्यम यादव, गौरव सिंह, प्रमिला सिंह, आकाश यादव, और गीता मौर्य ने जीत दर्ज की। 200 मीटर दौड़ में आरती सिंह और सपना देवी विजेता रहीं, जबकि अविनाश कुमार और पूनम यादव उपविजेता बने। लंबी कूद और गोला फेंक में अमित विश्वकर्मा, छत्रपति पटेल, प्रमोद कुमार, और प्रीति कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहीं काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में बुधवार को जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता (अंडर-14) हुई। इसमें कुल 752 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग में प्रखर त्रिपाठी ने सभी बाजी जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि धैर्य प्रताप सिंह दूसरे और एकांश सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ऐसानी पाठक ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि किंजल वर्मा और पीहू सेठ क्रमश दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
वाराणसी जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में तुषार सारस्वत मुख्य निर्णायक रहे, जबकि सहाब अहमद, दिनेश दत्त पाठक, दिनेश पांडे, राकेश श्रीवास्तव, आर्यन वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, ओम सेठ और राज रंजन सहायक निर्णायक की भूमिका में थे।