आईएमएस बीएचयू के दो चिकित्सकों को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 22 से 25 अक्तूबर तक 10वें अंतरराष्ट्रीय ऑर्थोडॉन्टिक कांग्रेस में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें दंत चिकित्सा संकाय के ऑर्थोडॉन्टिक्स के प्रोफेसर डॉ. अजीत विक्रम परिहार और बीएचयू अस्पताल के कर्मचारी स्वास्थ्य संकुल में पदस्थ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएफएसजी डेंटल) डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है। प्रो. परिहार ने बताया कि ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ऑर्थोडॉन्टिस्ट्स (डब्ल्यूएफओ) की ओर से पंचवर्षीय कार्यक्रम पहली बार लैटिन अमेरिका में हो रहा है। इसके लिए चयन दंत चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक सहयोग में उत्कृष्टता के लिए बीएचयू की बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।