ऑफिस ऑफ नेशनल ड्रग कंट्रोल पॉलिसी, यूएस के निदेशक डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में वैश्विक नेतृत्व करते देखना चाहते हैं। इसके लिए भारत की फार्मा कंपनियों को जाली दवाओं के नेटवर्क से बचने के लिए भी कदम उठाना होगा।
डब्ल्यूजीएफ स्वास्थ्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. राज शाह ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य की पहुंच में कमी को पूरा करने की बात कही। प्रतिभागियों ने वक्ताओं से सवाल भी पूछे, जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस दौरान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रो. कंवालीजीत जेएस आनंद, डॉ. राज शाह, प्रो. वीएन मिश्रा, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. जवाहर शाह, डॉ. रंजन घोष मौजूद रहे।