बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सोमवार को फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद प्रशंसकों ने दोनों के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना के पहली लहर से पहले काशी के घाटों पर फिल्म की शूटिंग हो रही थी, संक्रमण बढ़ने के बाद लगे लॉकडाउन के बाद शूटिंग रुक गई, इसके चलते दोनों मुबंई लौट गए थे। अब जबकि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, ऐसे में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू होगी। इसके लिए दोनों सोमवार को काशी पहुंचे।