फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास की रोजाना चेकिंग: BHU में गैर आवंटित छात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई..और क्या बड़े फैसले लिए गए ?

Sun, 11 Sep 2022 08:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर में आए दिन मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस और बीएचयू प्रशासन के बीच बैठक हुई। चीफ प्राक्टर, वार्डेंन और डीसीपी काशी संग हुई बैठक में तय हुआ कि छात्रावासों में बाहरी लोगों की जुटान को रोका जाए। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू परिसर में आए दिन मारपीट की घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर शनिवार की देर शाम एलडी गेस्ट हाउस में कमिश्नरेट पुलिस और बीएचयू प्रशासन के बीच बैठक हुई। चीफ प्राक्टर, वार्डेंन और डीसीपी काशी संग हुई बैठक में तय हुआ कि छात्रावासों में बाहरी लोगों की जुटान को रोका जाए। डीसीपी काशी ने चीफ प्रॉक्टर से कहा कि गैर आवंटित छात्रों को हॉस्टल में नहीं ठहरने दिया जाए, वार्डेंन रोजाना छात्रावास में छात्रों की चेकिंग करें। यदि कोई बाहरी छात्र या कोई असामाजिक तत्व आकर माहौल बिगाड़ता है तो उसकी सूचना तत्काल लंका पुलिस को दें।

विज्ञापन

वहीं, यह भी चर्चा हुई कि अब तक शरारती तत्वों पर बीएचयू प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई हुई है, इसकी समीक्षा भी गई। डीसीपी काशी आरएस गौतम ने कहा कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे का रखरखाव बेहतर हो, जहां कैमरे नहीं है, वहां सीसीटीवी कैमरे जल्द लगाएं जाए। वार्डेंन की जिम्मेदारी है कि वह अपने छात्रावास में प्रत्येक छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखें। संदिग्ध गतिविधियों वाले छात्रों को चिन्हित करें। सभी इंट्री गेट पर दिन और रात चेकिंग बढ़ाई जाए। जहां ड्यूटी नहीं है तो वहां सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगे। बैठक में एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर अभिमन्यु सिंह, लंका थाना प्रभारी समेत सभी छात्रावासों के वार्डेंन मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें