फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 112 नंबर पर फोन कर पीएम-सीएम को जान से मारने की दी धमकी, जेल भेजा गया आरोपी

Fri, 16 Feb 2024 10:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले की मिर्जामुराद पुलिस ने पीएम-सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यूपी 112 पर फोन करने के दौरान वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

112 नंबर पर फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर मुख्यालय के पत्र के माध्यम से मिर्जामुराद थाने की पुलिस को बताया गया कि 12 फरवरी की रात भिखारीपुर निवासी विनोद कुमार ने 112 नंबर पर फोन किया। संवाद अधिकारी रोली देवी के कॉल रिसीव करने पर उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम लेकर गालीगलौज की। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। 

मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि यूपी 112 की सूचना के पर आरोपी की तलाश कर उसे बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें