फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति और बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवारोड। मिर्जामुराद थाना अंतर्गत ठटरा गांव के समीप कपसेठी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर बाइक फिसल कर सड़क पर गिरी तो पीछे से आए ट्रक ने महिला को कुचल दिया। वहीं, महिला का पति और बच्चा घायल हो गए। हादसे में महिला की मौत की सूचना पाकर ग्रामीणों ने कपसेठी मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पीडि़त परिवार को मुआवजा दिलाया जाए और सड़क की हालत सुधरवाई जाए। एसडीएम राजातालाब अमृता सिंह ने आश्वस्त किया कि हरसंभव सरकारी मदद दिलाई जाएगी तो लगभग दो घंटे बाद दो बजे जाम खत्म हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया।
विज्ञापन

भदोही जिले के लोकवनपुर गांव निवासी बेचू बिंद अपनी पत्नी सावित्री देवी (28) और तीन वर्षीय बच्चे को लेकर बाइक से अपने ससुराल ठटरा गांव जा रहे थे। ठटरा गांव के समीप कपसेठी मार्ग पर बरसात का पानी भरा होने के कारण बाइक फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने सावित्री को कुचल दिया। हादसे की जानकारी पाकर सावित्री के मायके के लोगों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क किनारे नाला न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही भर जाता है और इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
------------
खड़े ट्रक से डीसीएम टकराया, चालक की मौत और खलासी घायल
मिर्जामुराद। भीखीपुर गांव के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की भोर में नेशनल हाइवे के किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक जा भिड़ा। हादसे में डीसीएम चालक मैनपुरी निवासी अखिलेश सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी प्रदीप सिंह (22) घायल हो गया। घायल खलासी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा कर पुलिस ने अखिलेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी चालक अखिलेश सिंह डीसीएम ट्रक पर ट्रांसफार्मर लाद कर प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। नींद आने के कारण चालक अपने रिश्तेदार फर्रुखाबाद निवासी खलासी प्रदीप सिंह को डीसीएम चलाने को दे दिया। भीखीपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में डीसीएम जा टकराया। हादसे के बाद जो ट्रक खड़ा था, उसे लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें