फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, जौनपुर निवासी एक की मौत, दो मृतकों की शिनाख्त बाकी

Tue, 07 Sep 2021 12:56 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

घटना मोहनसराय के पास की है। स्कॉर्पियो प्रयागराज की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगे जा रहे ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो सवार एक मृत सूरज यादव (20) जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बताया जा रहा है। हादसे में मृत युवती और पुरुष की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
वाराणसी में भीषण हादसे में तीन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सोमवार को आधी रात बाद हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी है। घटना मोहनसराय के पास की है। स्कॉर्पियो सवार एक मृत सूरज यादव (20) जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बताया जा रहा है। हादसे में मृत युवती और पुरुष की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देर रात मोहनसराय के पास प्रयागराज की ओर जा रहे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। स्कॉर्पियो प्रयागराज की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगे जा रहे ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोग बुरी तरह अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सूरज यादव और युवती व पुरुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी है। अभी अन्य के नाम पहचान की शिनाख्त नहीं सकी है। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

जौनपुर: मृतक का भाई बोला- अन्य लोगों को नहीं पहचानते

जौनपुर से मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सूरज यादव की मौत की खबर से घर पर कोहराम मच गया। मृतक के भाई संतोष के मुताबिक हादसे में मृत युवती और पुरुष को वह पहचान नहीं पा रहे हैं। लेकिन, स्कॉर्पियों उनके चाचा की है। जिसपर सूरज चंदौली से लौटा था।

भानपुर निवासी संकठा प्रसाद यादव सोनभद्र जिले के मारकुंडी में परिवार के साथ रहते हैं। वह वहां से ट्रक चलवाते हैं। हालांकि समय-समय पर बहादुरपुर परिवार के कोई न कोई सदस्य आता-जाता रहता है। इनके चार बेटे संतोष, अजय, सूरज और नीरज हैं, जबकि तीन बेटियां हैं। मृतक के भाई संतोष के मुताबिक, भाइयों में तीसरे नंबर पर सूरज ट्रकों की देखभाल करता था। वह दो दिन पहले भानपुर आया था, लेकिन चंदौली में ट्रक के टायर फट जाने की सूचना पर वहां गया था। जहां से स्कार्पियों से लौटा था।

स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अंदर फंसे कई लोगों को वाहन के पार्ट काटकर बाहर निकाला गया। आनन फानन पांच लोगों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से युवक की मौत

वाराणसी के चौबेपुर स्थित उगापुर गांव के समीप मंगलवार सुबह 10 बजे निजी बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। गाजीपुर से वाराणसी की ओर जा रही बस को युवक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान हादसे में युवक की जान चली गई। मौके पर ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक का रजिस्ट्रेशन गाजीपुर निवासी दीपक यादव के नाम है। मृत युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। मृतक हेलमेट भी नहीं पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें