फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः 27 साल पुरानी रंजिश में वृद्ध को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 12:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

मुरारा निवासी इंद्रसेन सिंह (65) बीती रात अपने घर के सामने मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज पर परिजनों की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो इंद्रसेन सिंह लहूलुहान थे। 
विज्ञापन
जौनपुरः घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव में रविवार देर रात घर के बाहर सो रहे वृद्ध को बदमाशों ने गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने वृद्ध की हालत नाजुक है। बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। इस मामले को 27 साल पहले हुई एक हत्या को लेकर चल रहे प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


मुरारा निवासी इंद्रसेन सिंह (65) बीती रात अपने घर के सामने मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। रात करीब एक बजे गोली चलने की आवाज पर परिजनों की नींद खुली। बाहर आकर देखा तो इंद्रसेन सिंह लहूलुहान थे। उनके गर्दन में गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। आननफानन परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया। केराकत कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रभु सत्यवादी सिंह व उसके पुत्र निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी चंदन सिंह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्स ने किराये के कमरे में लगाई फांसी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में तैनात एक नर्स ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका सरायबीका उपकेंद्र में तैनात थी। बीते तीन महीने से वह टीकाकरण कार्य के लिए मछलीशहर सीएचसी पर ही सेवा दे रही थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई  कि वह शनिवार को घर गई थी और रविवार देर शाम लौटी थी। 

पुलिस ने मृतका के कमरे की पूरी तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतक नर्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नर्स ने किन कारणों से फांसी लगाई, अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें