फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तुलसी घाट पर फिर हादसा, नहाते वक्त गंगा में डूबा युवक, दो दोस्तों को बचाया गया

Thu, 16 Jun 2022 02:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गंगा घाटों पर आए दिन डूबने की घटनाएं हो रही है। बुधवार देर रात तुलसी घाट पर गंगा में स्नान करने के दौरान अर्दली बाजार निवासी 22 साल का एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन
तुलसी घाट पर गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के तुलसी घाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूबने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार सुबह फिर इसी घाट पर एक हादसा हुआ। गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूब गया। उसके दो दोस्तों को स्थानीय मल्लाहों ने डूबने से बचा लिया। गंगा में युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तलाशी में जुटी है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार के उल्फत बाड़ा निवासी ईशु (22) अपने दो मित्र राहुल और दिलीप के देर रात तुलसी घाट पर नहाने पहुंचा। नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से ईशु डूब गया। जबकि डूब रहे उसके दोस्तों को स्थानीय मल्लाहों ने बचा लिया।

ईशु आइसक्रीम बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वो दो भाई और एक बहन है। मित्र दिलीप ने बताया कि देर रात हम लोग घाट पर पहुंचे थे। घंटों घाट पर बैठने के बाद हम लोग गंगा में नहाते हुए लोगों को देख कर स्नान करने के लिए उतर गए। जिसके नाद ईशु नहाते हुए गहरे पानी में समा गया।  हादसे की सूचना के बााद से ईशु के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि युवक की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट पर लगा है चेतावनी का बोर्ड फिर भी नहीं मानते लोग

घाट पर लगा है चेतावनी का बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
तुलसी घाट पर लगातार डूबने के सिलसिले को देखते हुए कुछ दिन पहले ही नगर निगम की तरफ से चेतवानी का बोर्ड और लोहे की जंजीर लगाई गई है। इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम उम्र के लड़के और बाहर से आने वालों को सीढ़ियों के आगे गहराई का अंदाजा नहीं होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें