फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले युवक को घर के बाहर बुलाकर मारी गोली

Sun, 31 May 2020 10:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घटनास्थल पर गिरा कारतूस का खोखा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के सारनाथ थाना के अकथा-पहाड़िया क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले संजय यादव (28) को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। गोली गर्दन को भेदते हुए आर-पार हो गई। घटना से पहले संजय और बदमाशों के बीच काफी नोकझोंक हुई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अस्पताल में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
गोली मारने के बाद हमलावर भाग निकले। आननफानन में संजय को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह घायल के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने पहले संजय को घर से बाहर बुलाया और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद तीन राउंड फायरिंग कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें