गाजीपुर में 19 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव :
गाजीपुर जिले में रविवार को 19 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ जीसी मौर्या ने इसकी पुष्टि की है। इनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग हैं। जिले में अब कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। जिसमें 35 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बलिया में सात नए कोरोना मरीज :
बलिया जिले में रविवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल मरीजों की संख्या अब 49 हो गई है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है। बलिया जिले में इससे पहले 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
आजमगढ़ में छह नए कोरोना के मामले :
आजमगढ़ जिले में रविवार को छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एके मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। गोरखपुर लैब से इनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। आजमगढ़ में अब मरीजों की संख्या 94 पहुंच गई है। इसमें 83 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। 9 मरीज ठीक हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है।
जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मिले :
भदोही जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में चार प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। 26 और 27 मई को आए प्रवासियों के लक्षण संदिग्ध होने पर उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। आज मिले मरीजों में एक सुरियावां का पुरुष स्वास्थ्यकर्मी भी पॉजिटिव शामिल है। रविवार को रिपोर्ट आने पर स्वास्थ विभाग और प्रसाशन अग्रीम कार्रवाई में जुट गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।