फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, परिजनों का आरोप लापरवाही से गई जान

Sat, 30 Jun 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही में गोपीगंज थाने में पुलिस हिरासत में शुक्रवार को एक अधेड़ की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से मौत हुई। हालांकि पुलिस के अनुसार वह मरीज था। थाने के बाहर उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई।
विज्ञापन


गोपीगंज नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित फूलबाग निवासी रामजी मिश्र (48) का छोटे भाई अशोक मिश्र से पुश्तैनी जमीन का विवाद है। उसी को लेकर छोटे भाई ने थाने में तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस सुबह करीब आठ बजे उसे थाने ले गई।

जहां दोपहर करीब एक बजे रामजी की अबूझ हाल में मौत हो गई। बाद में पुलिस उसे लेकर सीएची गोपीगंज और जिला अस्पताल ज्ञानपुर गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की बेटी रेनू मिश्रा ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में उसके पापा को पुलिस ने लॉकअप में रखा था। जिसमें न बिजली थी और न ही हवा का इंतजाम था। पुलिस को उनकी तबीयत के बारे में भी बताया गया था।

वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद था। रामजी परिवार संग अपने छोटे भाई के खिलाफ थाने पर तहरीर देने आया था। अचानक वह बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को तीन बेटियां दीपाली, रेनु, खुशी और एक बेटा ओम है।

एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि दो भाइयों में जमीन का विवाद था। जिसको लेकर दोनों को थाने बुलाया गया था। उसी दौरान अधेड़ की तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मामले में पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है। मामले की जांच की जा रही है, अगर कोई दोषी होगा, तो कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें