फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः दूसरी शादी करने कोर्ट पहुंचे युवक की पहली पत्नी और रिश्तेदारों ने जमकर की धुनाई

Fri, 02 Nov 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 7
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

शादी के 13 साल बाद एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ इसी वर्ष जुलाई माह में प्रेमिका के साथ फरार हो गया। प्रेमिका कोई नहीं बल्कि उसकी साली ही थी। फरार होने के तीन माह बाद दोनों शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचे। मगर, इससे पहले ही इस बात की भनक युवक पत्नी और अन्य रिश्तेदारों को लग गई। सभी कोर्ट पहुंचे और युवक और उसकी प्रेमिका पर टूट पड़े। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

पति पर टूट पड़ी महिला

2 of 7
demo pic

साली के साथ दूसरी शादी करने के लिए आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय पहुंचे युवक की उसकी पहली पत्नी और रिश्तेदारों ने जमकर पिटाई कर दी।  सूचना मिलने पर महिला थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

3 of 7
Beaten

  पुलिस ने पूछताछ के दौरान मामला देवगांव कोतवाली का निकलने पर कार्रवाई के लिए देवगांव भेजवा दिया गया। बताया जाता है कि युवक अपनी साली से प्रेम करता है और काफी दिनों पहले उसके साथ घर से फरार हो गया था।

 

4 of 7
student beaten


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले विजय कुमार की वर्ष 2005 में शादी हुई। इस दौरान वह दो बच्चों का पिता था। ससुराल आते-जाते विजय का अपनी साली से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग विरोध करना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
demo pic

विरोध के चलते 10 जुलाई 2018 को विजय अपनी साली को लेकर कहीं फरार हो गया। 31 अक्तूबर दिन बुधवार को विजय कुमार अपनी साली के साथ दीवानी न्यायालय में कोर्ट मैरेज करने पहुंचा।
उधर इसकी भनक विजय की पत्नी को हुई तो वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट पहुंच गई।
विज्ञापन

6 of 7
कोर्ट में पति के साथ अपनी बहन को देख महिला आपा खो बैठी और पति पर टूट पड़ी। महिला की दशा देख उसके साथ मौजूद लोग भी विजय को मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर तत्काल महिला थाने की पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई। उधर महिला थाने में विजय की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
UP Police

इसमें पति सहित अपने जेठ, जेठानी सहित अन्य को आरोपित किया है। मामला देवगांव कोतवाली का होने की वजह से सुनवाई और कार्रवाई के लिए वहां भेजवा दिया गया। कोतवाल देवगांव अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों को आज थाने पर बुलाया गया है। जो सच होगा उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें