फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जेल भरो आंदोलन के लिए 11 जिलों के प्रभारी नियुक्त

Sun, 26 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्र की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार, घोटाला, घूसखोरी और संवैधानिक संस्थाआें के दुरुपयोग के खिलाफ 27 मई से शुरू किए जा रहे जेल भरो आंदोलन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी समेत 11 जिलों के प्रभारियों की नियुक्त की है। ये प्रभारी संबंधित जिलों में आंदोलन की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह, श्यामदेव रायचौधरी दादा, ज्योत्सना श्रीवास्तव, रवींद्र जायसवाल एवं रामगोपाल मोहले को वाराणसी और कलराज मिश्र को इलाहाबाद का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार महेंद्र नाथ पांडेय एवं वीणा पांडेय को चंदौली, मनोज सिन्हा, सीमा द्विवेदी एवं रामजी सिंह को जौनपुर, महेंद्र सिंह और रतन सिंह को गाजीपुर, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं विजय बहादुर पाठक, सुल्तानपुर और अमेठी, जयप्रकाश चतुर्वेदी और हरीश दूबे को सोनभद्र, नरेेंद्र सिंह गौड़, गोविंद नारायण शुक्ला एवं राकेश त्रिवेदी को प्रतापगढ़, लक्ष्मण आचार्य, अशोक धवन एवं आनंद रत्न मौर्या को मिर्जापुर, रामनाथ गोविंद, गौतम चौधरी एवं केशव प्रसाद मौर्या को कौशांबी और गौतम चौधरी एवं वीरेंद्र मस्त भदोही का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें