फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह तक छात्रावास में परिचय पर प्रतिबंध

Tue, 04 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईएमएस के दंत चिकित्सा संकाय के डीन कार्यालय में सोमवार को डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी के सामने ही सीनियर और जूनियर छात्राएं आपस में उलझ गईं। सीनियर छात्राआें का कहना था कि उन्होंने शिष्टाचार के लिए कुछ जूनियर छात्राआें को बातें बताई थीं और कुछ से परिचय पूछने पर रैगिंग की शिकायत कर दी गई। इधर, जूनियर छात्राआें ने दो सीनियराें पर रैगिंग का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख डीन ने सीनियर छात्राआें को कड़ी फटकार लगाई और अगले दो माह तक छात्रावास में किसी से परिचय तक पूछने पर प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी छात्रावास में रहने वाली बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्राआें ने रैगिंग की शिकायत प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारियों से की थी। इस पर सीनियर भड़क गई थीं। सोमवार को डीन ने दोनाें पक्षाें को कार्यालय में बुलाया था। लगभग 40 की संख्या में उपस्थित जूनियर छात्राआें ने दो सीनियर की रैगिंग मामले में शिकायत की। डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने बताया कि दोनाें पक्षाें को समझा दिया गया है और सीनियराें को खास हिदायत दी गई है कि यदि पुन: शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें