फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा से बढ़ी उमस, लोग रहे बेहाल

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरवा हवाओं ने क्षेत्र में तपिश पर हल्का ब्रेक तो लगा दिया लेकिन उमस बढ़ा दी। शुक्रवार को पूरे दिन हवाओं का रुख बदलता रहा। कभी पुरवा चली तो कभी पछुवा। बीच-बीच में उत्तर की तरफ से आने वाली हवाएं भी बहती रहीं। पुरवा से वातावरण में नमी बढ़ी तो लोग भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर होते रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर अंधड़ आने के आसार हैं।
विज्ञापन

बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को हवाओं का रुख काफी मिश्रित रहा। सुबह 10 बजे तक पुरवा का दबदबा रहा। उसके बाद अपराह्न दो बजे तक तीन दिशाओं से आ रहीं हवाओं में दबदबा बनाने की होड़ लगी रही। अपराह्न दो बजे के बाद से पुरवा का दबदबा कम हुआ और पछुवा के साथ उत्तरैया का दबदबा बढ़ा। लेकिन तब तक हवा में नमी की मात्रा चालू मौसम में पहली बार 60 फीसदी से ज्यादा हो गई। इसके चलते उमस से लोग बेहाल रहे। बीएचयू के भू भौतिकी विभाग के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार, क्षेत्र में शुक्रवार को सतह से एक किमी की ऊंचाई तक हवाओं की चक्रवातीय गतिविधि बनी हुई थी। जबकि, इसके ऊपर पछुवा हवाओं का दबदबा रहा। ऐसे में अगले 24 घंटे में क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अंधड़ वाली स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


बनारस में तीन दिनों में मौसम का मिजाज
मौसमी गतिविधि नौ मई 10 मई 11 मई
अधिकतम तापमान 43.0 42.0 41.3 (डिग्री सेल्सियस)
न्यूनतम तापमान 26.4 27.1 26.5 (डिग्री सेल्सियस)
आर्द्रता 55 58 64 (फीसदी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें