फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदु के इलाज के लिए जुटाए पांच लाख रुपये

Sat, 29 Mar 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की छात्रा बिंदु के इलाज में आ रही धन की कमी विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने दूर कर दी। उसके इलाज के लिए आपसी सहयोग से अब तक पांच लाख रुपये जुटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बिंदु की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। 2006 से ही उसका बीएचयू में इलाज चल रहा है। अब किडनी प्रत्यारोपण कराना आवश्यक हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर उसके माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे प्रत्यारोपण करा सकें। ऐसे में आईएमएस के डॉ. हिमांशु की पहल पर कला संकाय के छात्र मंगल पांडेय, सुशील पांडेय, विष्णु तिवारी, अविनाश, एमएमवी की छात्रा भाग्यश्री, गुंजन, आईआईटी के सुरेश और ध्रुव ने बिंदु के इलाज के लिए अभियान चलाया जिससे आवश्यक धनराशि जुटा पाना संभव हुआ। शनिवार को बिंदु किडनी प्रत्यारोपण के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें