फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से शहर के कई इलाके जलमग्न

Fri, 30 Aug 2013 05:35 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुरुवार को काफी देर तक हुई तेज बरसात के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। इसके चलते राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण सड़कों पर बने गड्ढों का पता ही नहीं चल पा रहा था। इन गड्ढों में गिरकर कई राहगीर घायल हो गए।
विज्ञापन

बरसात के कारण शिवपुर, गिलट बाजार, महाबीर मंदिर, अंबेडकर चौराहा, अंधरापुल, तेलियाबाग, चौकाघाट, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा, बौलिया, मड़ुवाडीह, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, कोदई चौकी, लक्सा, रथयात्रा, रामापुरा आदि इलाकों में पानी भर गया। इसके चलते काफी संख्या में लोग देर तक रास्ते में ही फंसे रहे। पानी भरी सड़कों के गड्ढों के कारण कई दो पहिया व साइकल सवार गिर भी पड़े। भोजूबीर, गिलट बाजार, सिंधोरा रोड, तेलियाबाग, मलदहिया, फातमान आदि सड़कों की मरम्मत के लिए गड्ढों में गिट्टी डाली गई है। इससे इन मार्गों से होकर आने-जाने वालों को ज्यादा दिक्कत हुई। उधर, शिवपुर, गिलट बाजार, अर्दली बाजार, बेनियाबाग, कोदई चौकी, रामापुरा, बौलिया आदि इलाकों में लोगों के घरों का गंदा पानी बरसाती जल में मिल गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को इसी गंदे पानी से होकर ही आवागमन के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें