वाराणसी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा, विदेशों में भारतवंशियों का गौरव बढ़ा है। प्रवासी भारतीयों को इस बात की अनुभूति भी हो रही है। उन्होंने कहा, विदेशों में लोग कहते हैं कि इंडिया ग्रेेट कंट्री, मोदी ग्रेट लीडर। प्रवासी भारतीय दिवस के शुभारंभ समारोह में स्वागत भाषण में विदेश मंत्री ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी इस आयोजन के जनक हैं। मगर, पिछले कुछ वर्षो में यह रस्म में सिमट गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया कि प्रवासियों के प्रति स्नेह प्रकट कर इस आयोजन को भव्य बनाया।
दोबारा भाषण देने आई विदेश मंत्री
स्वागत भाषण के दौरान विदेश मंत्री मुख्य अतिथि मॉरीशस के पीएम प्रवींद जुगनाथ का नाम लेना भूल गई। मंच से हटने के बाद उन्होंने भूल स्वीकार कर दोबारा माइक संभाला। कार्यक्रम से पहले पद्म भूषण पं.छन्नू लाल मिश्र के निर्देशन में कोई जाति हो, कोई धर्र्म हो लेकिन तुम हो भारतवंशी गीत से स्वागत किया गया।