फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किए बाबा दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ मंगलवार को सपत्नी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। विश्वनाथ मंदिर के अर्चक टेक नरायण उपाध्याय के आचार्यत्व में पांच वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा षोडशोपचार पूजन प्रारंभ हुआ, करीब 30 मिनट में पूजन समाप्त हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री बाबा की आरती उतारी। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से अंग वस्त्रम् व बाबा के रूप में रूद्राक्ष की माला भेंट की गई। उनके साथ मॉरीशस के सांसद राजकुमार रामप्रसाद और मंत्री सुरेश खन्ना भी थे । वहां से प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट गए और नौका विहार किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया। गंगा सेवा निधि के 9 ब्राह्मणों द्वारा कराई गई मां गंगा के पूजन में करीब 200 से अधिक प्रवासी अतिथि पहुंचे। जहां उनको प्रसाद और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने गंगा को नमन कर कहा की आज काफी ख़ुशी मिल रही है। मेरे लिए यह अद्भुत दिन है। फिर बजड़े पर बैठे व हाथ हिला कर घाट पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बजड़े से रवाना हो गए। प्रवासी अतिथियों को लेकर दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से फूल मालाओं से और दीपों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें