फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पदयात्रा से की मिशन 2019 की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा ने मिशन 2019 की शुरुआत पदयात्रा से शनिवार को कर दी है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा ने आठों विधानसभा में पदयात्रा निकाली। 1 से 15 दिसंबर तक 150 किमी की यात्रा 150 कार्यकर्ता 15 दिनों में पूरी करेंगे। हर विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओं की छह टोली निकली। मतदाताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। जनता को पत्रक भी बांटे गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीएचयू मालवीय प्रतिमा से पदयात्रा निकली। दक्षिणी विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में टाउनहाल से यात्रा निकली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर और शिवपुर विधायक व प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में गोइठहां से पदयात्रा निकली। संगठन मंत्री ने कहा कि ये जो 15 दिन की पदयात्रा चल रही है। इसमें हम हर विधानसभा क्षेत्र व लोक सभा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे। सेवापुरी में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विश्वकर्मा मंदिर से पदयात्रा निकली। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यालय पिंडरा बाजार और अजगरा विधानसभा की पदयात्रा चोलापुर शहीद स्थल से शुरू हुई। इसका नेतृत्व राकेश सिंह अलगू, चंद्रशेखर सिंह, अखंड सिंह ने किया। रोहनिया विधानसभा की गांधी चौतरा रोहनिया बाजार से विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकली। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल की अगुवाई में नदेसर विवेकानंद प्रतिमा से यात्रा निकली।
यात्रा में नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह, मनीष कपूर, नवीन कपूर, काशीनाथ, चंद्रशेखर, प्रभात सिंह, शोमनाथ विश्वकर्मा, रवि श्रीवास्तव, पवन चौबे, अशोक पांडेय, नवरतन राठी, पीयूषवर्धन सिंह, ज्ञानेश जोशी, सौरभ सिंह, जयनाथ मिश्र, सिद्धनाथ शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें