फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम की जांच समिति आज आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फ्लाईओवर हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से गठित जांच समिति बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचेगी। सेतु निगम की फाइल और अन्य कागजात के अध्ययन के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम सैंपल लेगी और अधिकारियों के बयान भी दर्ज करेगी।
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। हालांकि जांच टीम को 15 दिनों में रिपोर्ट देनी थी, मगर जांच टीम ही समय से यहां नहीं आ पाई। हादसे के नौ दिनों बाद जांच टीम के यहां पहुंचने पर सवाल भी उठ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की तीन सदस्यीय टीम फ्लाईओवर हादसे की जांच कर रिपोर्ट सौंप चुकी है। उसके बाद से अब तक सात अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें