फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों खर्च के बाद भी नहीं दिखता काम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार के गठन के एक वर्ष में विकास कार्यों पर भले ही करोड़ों रुपये खर्च हुए हों, लेकिन जमीन पर हकीकत थोड़ी अलग है। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के दावों पर भरोसा करें तो उन्होंने एक साल में हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उनकी निधि के एक करोड़ से ढाई सौ हैंडपंप लगने थे, जिसमें केवल डेढ़ सौ हैंडपंप लग सके हैं। निधि के 80 लाख रुपये विधायक ने खर्च कर दिए, जबकि 70 लाख के कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

विधायक का दावा है कि 15 करोड़ रुपये से विधानसभा की तीनों ब्लाकों की 40 सड़कों को बनवाया गया है। उन्हें इसका संतोष है कि कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जो आगामी महीनों में पूर्ण हो जाएंगे। विधायक ने अपने खाते के कुछ बड़े कार्य गिनाए, जिसमें सुरियावां-अभिया मार्ग, दुर्गागंज-कुहवा बारी, कस्तूरीपुर-भिखारीपुर, चौरी-लठियां आदि मार्गों का निर्माण शामिल है। छितिउना घाट के वरुणा नदी पर पुल निर्माण का टेंडर हो चुका है, जिस पर दो करोड़ की लागत आएगी। वर्षों से उपेक्षित भदोही से स्वामी विवेकानंद चौराहा होते हुए नईबाजार, मर्दनपुर, डोमनपुर, शेरवां, परगासपुर मार्ग के निर्माण से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत होगी। 74 गांवों की विद्युतीकरण व्यवस्था सुदृढ़ कराया। 130 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि कराई। जबकि तीन ब्लॉकों के तीन हजार गरीब लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास दिलवाए।
उन्होंने बताया कि एक्सपो मार्ट, जिसका सपा के लोगों ने लोकार्पण कर दिया था, उनके प्रयास से अब भी उसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। भदोही बाईपास मार्ग लापरवाही के चलते पूरे नहीं हो सके, जबकि करियांव और अभिया में निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य भी पूरा नहां हो सक। नगर के आनंद नगर में 80 प्रतिशत बन चुके रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण इस सरकार के गठन के बाद से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सपा के जाहिद बेग ने कहा कि वर्तमान सरकार वही काम करा सकी है, जिन्हें सपा सरकार शुरू कराया था अथवा प्रस्तावित किया था। कहा विधायक ने कितने हैंडपंप लगवाए मुझे नहीं पता, लेकिन भदोही, नईबाजार और सुरियावां निकायों की जनता शुद्ध पेयजल के लिए तरस रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें