वाराणसी। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेल प्रशासन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन चार-चार ट्रिपों में किया जाएगा।
01115 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक शनिवार 14, 21, 28 अक्तूबर तथा चार नवंबर को रात 12:45 बजे चलकर जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह छह बजे वाराणसी पहुंचेगी। यहां से चलकर 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01087 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंडुवाडीह साप्ताहिक विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार 11, 18, 25 अक्तूबर तथा एक नवंबर को रात 12.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन इलाहाबाद सिटी से 01:52 बजे, ज्ञानपुर से 03:22 बजे छूटकर सुबह 04:45 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। वापसी यात्रा में विशेष ट्रेन मंडुवाडीह से प्रत्येक गुरुवार 12, 19, 26 अक्तूबर तथा दो नवंबर को सुबह 6:30 बजे चलेगी।