फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड किनारे ‘नई काशी’ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। योगी सरकार 16 किलोमीटर लंबे रिंग रोड फेज- एक के 48 किमी क्षेत्र में ‘नई काशी’ की सौगात जल्दी ही देने जा रही है। काशी के विस्तार की नई रूपरेखा के साथ ही इसे मिसाल के रूप में विकसित किया जाना है। शहर के नियोजित विकास की इस योजना पर शुक्रवार को वीडीए बोर्ड की बैठक में भी योजना पर सहमति बन गई है। रिमोट सेंसिंग सर्वे का काम भी शासन स्तर पर कराया जाना है।
विज्ञापन

काशी में गलियों और घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के भविष्य की आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखकर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने ‘नई काशी’ का जोनल प्लान तैयार कर शासन को भेजा है। प्रारंभिक प्लान के मुताबिक रिंग रोड के किनारे करीब 20 मीटर की ग्रीन बेल्ट्स और 200 मीटर में आवासीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए रिंग रोड किनारे के इलाके का भू-उपयोग बदल कर कृषि से मिश्रित भू-उपयोग में किया जा चुका है। मिश्रित भू-उपयोग से इस क्षेत्र में हर तरह के विकास कार्य किए जा सकेंगे। यहां आवासीय योजनाओं के साथ होटल, मॉल और व्यापारिक संस्थाओं की स्थापना की जा सकेगी।
नई योजना को उस समय पंख लगे, जब 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए रिंग रोड पर ऐढ़े गांव स्थित टेंट सिटी का इलाका सबसे चर्चित रहा। दुनिया भर से आए प्रवासी मेहमानों को ठहरने के लिए बनाई गई टेंट सिटी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित आगंतुक मेहमानों ने खूब सराहना की थी। अब उस विकास को ही विस्तार देकर ‘नई काशी’ की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें