फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार0

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना अंतर्गत एक गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली विवाहिता के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की तहरीर पर बेनीपुर खुर्द गांव निवासी रवि पटेल और रमाशंकर पटेल के खिलाफ चोलापुर थाने में सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर पहले से बैठे रवि और राजकुमार ने उसे गेहूं के खेत में खींच लिया। दुराचार करने के बाद दोनों भाग निकले तो किसी तरह से वह अपने घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। पीडि़ता को साथ लेकर पति चोलापुर थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें