फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2744 ने छोड़ी परीक्षा, दो रिस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की शनिवार को को दोनों पालियों में 12वीं की परीक्षाएं हुईं। दोनों पाली की परीक्षा में 2744 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों ने दस्तक जरूर दी, मगर नकलचियों को केंद्र व्यवस्थापकों ने पकड़ा।
विज्ञापन

सुबह की पाली में 12वीं संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 6561में से 895 ने परीक्षा छोड़ दी। 5666 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में 12वीं अंग्रेजी बी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 16216 परीक्षार्थियों में से 1849 ने परीक्षा छोड़ दी। 14365 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में लवकुश इंटर कालेज सीतामढ़ी में एक छात्रा और प्रेमादेवी इंटर कालेज में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापकों ने दोनों को रस्टीकेट कर दिया। अंग्रेजी के कठिन प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को खूब छकाया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न हो रही है। कही से कोई शिकाय नहीं मिल रही है। सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों पर लगातार दस्तक दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें