फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनेगी शिवरात्रि, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव के विवाह से जुड़ा पर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिले का वातावरण भक्तिमय हो चला है। महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जगह-जगह शिव बारात निकाली जाएगी और झांकियां निकलेंगी। इसके लिए पूजा समितियां और नागरिकों ने कमर कस ली है। शिवालय और अन्य देवालयों पर शिवरात्रि की तैयारियों के साथ ही बाजार भी सज गए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व मनाने को लेकर द्विविधा की स्थिति बनी है। यह पर्व 13 फरवरी को मनाया जाएगा या 14 को, इसको लेकर लोग असमंजस में हैं। लेकिन, ज्यादातर जानकार शिवरात्रि 13 को ही मनाने की बात कह रहे हैं। इसके निमित्त तैयारियों को सोमवार की शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। शिवालयों को रंग-रोगन कर सजाने से लेकर साफ-सफाई तक के कार्य तेजी से निपटाए गए। महाशिवरात्रि के निमित्त सोमवार को जिले के बाजारों में चहल-पहली बढ़ी रही। फल और पूजा के सामान की जमकर खरीदारी हुई। त्योहार के मद्देनजर फल के बाजार में महंगाई का असर देखा गया। फल के बाजार में सेब सौ से 120 रुपये किलो के रेट में बिके। जबकि सप्ताह भर पहले तक यह 80 रुपये किलो के हिसाब से बाजार में उपलब्ध थे। इसी तरह अनार और संतरा पर भी महंगाई का असर दिखा। अनार सौ रुपये और संतरा 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक रहा है। स्वयंभू सेमराधनाथ में तैयारियां की गईं हैं। इस खास पर्व पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। इसी तरह हरिहरनाथ, बड़े शिव, तिलेश्वरनाथ और जिले के अन्य तमाम शिवालयों पर शिवरात्रि की तैयारियां की गईं हैं। महाशिवरात्रि पर ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत जिले तमाम प्रमुख नगरों में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात और झांकियां निकाली जाती हैं। शिवरात्रि पर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें