फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल वीडीए कालोनी की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विकास प्राधिकरण अपनी कालोनियाें में बुनियादी सुविधाएं विकसित करेगा। बदहाल हो चुकी सीवेज, सड़क और पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त करेगा। इसके लिए जलकल और जल निगम विभाग से सहयोग लिया जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में 28 अगस्त को हुई वीडीए बोर्ड की बैठक में 24 बिंदुओं पर मंथन हुआ था। जिसमें निर्णय लिया गया कि इन कालोनियों में सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन

पहले चरण में बड़ी गैबी स्थित वीडीए कालोनी में बदहाल हो चुकी सीवेज, सड़क और पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वीडीए सचिव विशाल सिंह ने बताया कि इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जलकल विभाग से इसका आंकलन कराया जाएगा कि कितना खर्च आएगा इसके बाद सीवेज और पेयजल का काम कराया जाएगा। इसके बाद दूसरी वीडीए की कालोनियों में बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें