फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडल के 814 उद्यमी करेंगे 1.55 लाख करोड़ रुपये निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में वाराणसी मंडल के 814 निवेशकों ने शामिल होने की इच्छा जताई है। वह 1.55 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। उन्होंने ई-इन्वेस्टर्स पोर्टल पर निवेश का प्रस्ताव भी दिया है।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम, संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय की तरफ से समस्याओं और जिज्ञासाओं के समाधान के लिए चार फरवरी को मंडल स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। एमएसएमई, फूड, हथकरघा, पर्यटन, पशुपालन, दुग्ध विकास, डेरी, ऊर्जा, शहर विकास, स्वास्थ्य समेत 25 विभागों से जुड़े निवेशक भी आएंगे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु रहेंगे। सम्मेलन कमिश्नर सभागार में सुबह 11 बजे से होगा। वाराणसी से सबसे अधिक निवेशक आगे आए हैं। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने बताया कि और भी निवेशक आगे आ सकते हैं।
एक नजर में आंकड़े
जिला निवेशक धनराशि (करोड़ में)
वाराणसी 381 96,830.55
चंदौली 176 11,573.22
जौनपुर 101 45,240.94
गाजीपुर 156 1,901.63
सरकार की उच्च प्राथमिकता में औद्योगीकरण है। निवेश का बेहतर माहौल बना है। उद्यमियों में निवेश को लेकर अत्यधिक उत्साह है। मंडल स्तरीय समिट तक निवेशकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। - उमेश कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें